बलरामपुर, अक्टूबर 5 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहनपुर दयालीडीह में ग्राम समाज की भूमि पर लगे करीब 130 पेड़ों को बिना नीलामी प्रक्रिया के बेचकर कटान कराने का आरोप लगाया गया है। मामले में गांव निवासी निहाल अहमद पुत्र मजसुद्दीन ने जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव के गाटा संख्या 322 रकबा 0.3848 हेक्टेयर तथा गाटा संख्या 323 के रकबा 0.3848 हेक्टेयर भूमि कब्रिस्तान के नाम दर्ज है। इस भूमि पर यूकेलिप्टस और सागौन के करीब 130 पेड़ लगे थे। आरोप है कि ग्राम प्रधान व प्रशासन की ओर से बिना किसी प्रस्ताव और नीलामी प्रक्रिया के सभी पेड़ों को बेच दिया गया। शिकायत में कहा गया है कि पेड़ों की कटान भी शुरू करा दी गई थी। ग्रामीणों के विरोध करने पर कटान कर...