Balrampur News: ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा
बलरामपुर, जुलाई 16 -- Balrampur News: गौरा चौराहा। सदर विकासखंड के गौरा त्रिकौलिया से गौरा चौराहा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग कच्चा होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समय बरसात का मौसम होने के कारण यह मार्ग कीचड़ भरा हो गया। मार्ग में बने गड्ढों के कारण आवागमन बेहद मुश्किल भरा हो गया है। दिलीप, कमलेश यादव, अवध राम व गिरजेश कुमार ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों सहित जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मार्ग को पक्का कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: चुगुटोली-पकरा स्टेशन की कच्ची सड़क बदहाल,राहगीर परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.