Balrampur News: ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी
बलरामपुर, अक्टूबर 7 -- Balrampur News: सादुल्लाह नगर, संवाददाता। रेहरा बाजार विकासखंड परिसर में सरकार आपके द्वार खंड स्तरीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी सौरभ पांडेय व एडीओ पंचायत इरफान उल्ला खां ने बताया कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना तथा विधवा, दिव्यांग और वृद्धावस्था पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराने के साथ दो बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.