बलरामपुर, सितम्बर 5 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर अरोह फाउंडेशन की ओर से एलडीएम (लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर) अमित कुमार और भारतीय रिजर्व बैंक की पल्लवी की अगुवाई में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन सहायक वित्तीय सलाहकार योगेंद्र कुमार मिश्र ने किया। शिविर में वित्तीय काउंसलर घनश्याम मौर्य ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना और अटल पेंशन योजना समेत विभिन्न बैंकिंग एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही केवाईसी, उद्गम पोर्टल, बैंकिंग लोकपाल और साइबर अपराध से बचाव के उपा...