Balrampur News: गौशाला में अव्यवस्थाओं का आरोप, गोवंश की मौत से मचा हड़कंप
बलरामपुर, अगस्त 25 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। विकासखंड तुलसीपुर की ग्राम पंचायत मैनाहवा स्थित गौशाला में गोवंशों की देखभाल में गंभीर लापरवाही बरते जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार को गौशाला में कई गोवंश मृत अवस्था में पाए गए, जबकि कुछ गोवंश बेहद कमजोर हालत में बताए जा रहे हैं। इससे गौशाला की व्यवस्थाओं और गोवंशों की देखभाल को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए संबंधित अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई है। मामले को लेकर विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष विजय चौधरी और जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश नाथ गिरि ने कड़ा रुख अपनाया है। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि गोवंशों की दुर्दशा और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ बंद करो गोवंशों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.