Balrampur News: गौर फीडर पर बढ़े लोड से चरमराई बिजली व्यवस्था
बलरामपुर, जुलाई 27 -- Balrampur News: श्रीदत्तगंज, संवाददाता। जिगना-श्रीदत्तगंज विद्युत उपकेंद्र से संचालित गौर फीडर पर बढ़ते विद्युत भार के कारण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि रोस्टिंग और फॉल्ट के नाम पर घंटों, कई बार पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है, जबकि बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गौर फीडर पर अत्यधिक लोड होने के बावजूद विभाग स्थायी समाधान नहीं कर रहा है। उन्होंने मांग किया है कि गौर फीडर से जुड़े कुछ गांवों को कम लोड वाले शुक्लागंज फीडर से जोड़ दिया जाए, जिससे दोनों फीडरों पर भार संतुलित हो और बार-बार होने वाले फॉल्ट व बिजली कटौती से राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- Purnia News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.