Balrampur News: गौरा चौराहा में तीन वारंटी गिरफ्तार
बलरामपुर, अगस्त 18 -- Balrampur News: बलरामपुर। गौरा चौराहा पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। सोमवार को उपनिरीक्षक डिग्री प्रसाद गौतम ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए जमुवरिया निवासी अतवारी पुत्र राम सवांरे व राकेश वर्मा पुत्र अतवारी को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ न्यायालय जेएम द्वितीय, बलरामपुर से गैर जमानती वारंट जारी था। इसके अलावा पुलिस ने बलुहवा निवासी मो. शरीफ उर्फ किन्ने पुत्र गोले को भी गिरफ्तार किया। वह वर्ष 1988 से संबंधित मामले में वारंटी था। तीनों आरोपियों को कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रहलाद गोंड, हेड कांस्टेबल दीपक गुप्ता, कांस्टेबल आकाश राजपूत, अमन कुमार और अरविंद सिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.