Balrampur News: गोरखपुर-बहराइच के बीच दिन में पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग
बलरामपुर, अक्टूबर 26 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। गोरखपुर से बहराइच वाया बढ़नी के बीच दिन के समय एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग उठी है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल तुलसीपुर इकाई ने इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ को पत्र भेजकर नियमित यात्री ट्रेन सेवा शुरू कराने का अनुरोध किया है। व्यापार मंडल का कहना है कि इस रेल मार्ग पर छात्र, कर्मचारी, व्यापारी और आम यात्री नियमित रूप से सफर करते हैं। दिन के समय पर्याप्त ट्रेन उपलब्ध न होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। खासकर सुबह आठ से नौ बजे के बीच गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली नियमित यात्री ट्रेन न होने के कारण छोटे स्टेशनों से यात्रा करने वाले लोगों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ता है। इससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च होते हैं। व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.