Balrampur News: गोआश्रय स्थल में पशुओं का टीकाकरण पूरा
बलरामपुर, सितम्बर 25 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के स्वास्थ्य और व्यवस्थाओं की हकीकत परखने के लिए पशुपालन विभाग के निदेशक राजेंद्र प्रसाद ने टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने बांसडीहला स्थित अस्थायी गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। यहां 124 गोवंश संरक्षित मिले। सभी गोवंश का एफएमडी (मुंहपका-खुरपका) और एलएसडी (लम्पी स्किन डिजीज) का टीकाकरण पूरा पाया गया। निरीक्षण के दौरान गोआश्रय स्थल में गोवंश के लिए भूसा, दाना और हरा चारा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला। अभिलेखों का भी सत्यापन किया गया। हरे चारे की नियमित उपलब्धता बनाए रखने के लिए किसानों से अनुबंध कर चारा उत्पादन बढ़ाने के निर्देश ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को दिए गए। गोआश्रय स्थल में पांच दुधारू और 12 गर्भित गोवंश भी मिले। अधिकारियों ने चारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.