Balrampur News: गैसड़ी व पचपेड़वा क्षेत्र में गूंजा भारत माता की जय
बलरामपुर, अगस्त 13 -- Balrampur News: गैसड़ी, संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक शैलेष कुमार सिंह शैलू के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। गैसड़ी से शुरू हुई यात्रा बालापुर और पचपेड़वा सहित विभिन्न बाजारों से होकर गुजरी। हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा के दौरान रास्ते में लोगों ने घरों और दुकानों से यात्रा का स्वागत किया। देशभक्ति गीतों से माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर रहा। पूर्व विधायक शैलेष कुमार सिंह शैलू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रप्रेम और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना मजबूत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.