Balrampur News: गैसड़ी में दिनदहाड़े चोरी का खुलासा
बलरामपुर, जुलाई 26 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल 16 वर्षीय बाल अपचारी को पकड़ लिया है। साथ ही उससे चोरी के जेवर खरीदने वाले एक सराफा दुकानदार भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 50 हजार रुपये नकद, जेवरात और कपड़े बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को ग्राम पिपरी जिगनिहवा निवासी धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कोतवाली गैसड़ी में तहरीर देकर बताया था कि दिन के समय उनकी बहू के कमरे में अज्ञात बाल अपचारी घुस गया और वहां रखे 50 हजार रुपये नकद, जेवरात तथा कपड़े चोरी कर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: गैसड़ी में दिनदहाड़े चोरी का खुलासा, 50 हजार नकद, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.