Balrampur News: गैसड़ी की बिजली समस्या को लेकर ऊर्जा मंत्री से मिले पूर्व विधायक शैलू
बलरामपुर, सितम्बर 1 -- Balrampur News: गैसड़ी/बलरामपुर। गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने मंगलवार को लखनऊ में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का सिलसिलेवार ब्योरा देते हुए इनके तत्काल समाधान की मांग की। पूर्व विधायक ने ऊर्जा मंत्री को बताया कि गैसड़ी विधानसभा के ग्रामीण इलाकों में विद्युत व्यवस्था लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। कई गांवों में लो-वोल्टेज, जर्जर विद्युत तार, झुके हुए खंभे और ओवरलोड ट्रांसफार्मर की समस्या है। इसके कारण आए दिन बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। गर्मी के मौसम के साथ ही धान की रोपाई के समय बिजली की अनियमित आपूर्ति से किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी उठानी पड़ रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.