Balrampur News: गुरु पर्व पर पीठाधीश्वर को त्रिशूल-डमरू किया गया भेंट
बलरामपुर, जुलाई 30 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। गुरु पर्व के पावन अवसर पर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर धाम तुलसीपुर में गुरुभक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धा और सनातन परंपरा के प्रतीक डमरू सहित त्रिशूल भेंट कर गुरु परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। गुरु पर्व का यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और भारतीय सनातन संस्कृति की गरिमा का जीवंत उदाहरण बना। पीठाधीश्वर महंथ मिथिलेश नाथ योगी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों को आशीर्वचन देते हुए धर्म, संस्कृति, सेवा और सामाजिक सद्भाव को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु का सान्निध्य व्यक्ति को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है और समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करता है। यह भी पढ़ें- गुरु पर्व पर पीठाधीश्वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.