बलरामपुर, अगस्त 14 -- Balrampur News: बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस की साइबर सेल व सीईआईआर टीम ने अभियान चलाकर गुम हुए 202 स्मार्टफोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 40 से 45 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी यातायात/साइबर पर्यवेक्षण अधिकारी वीर शेन सिंह के पर्यवेक्षण में टीम ने भारत सरकार के संचार सारथी पोर्टल की मदद से मोबाइलों को ट्रेस किया। मोबाइल मिलने पर स्वामियों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल थाने की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं या संचार सारथी पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत करें। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हि...