बलरामपुर, अक्टूबर 30 -- Balrampur News: बलरामपुर। लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में एक महिला मिली है, जो अपना सही नाम-पता बताने में असमर्थ है। पूछताछ में वह अपना नाम प्राणपता और बलरामपुर बता रही है। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं प्रतीत हो रही है। वर्तमान में वह गोमतीनगर थाने में मौजूद है। बलरामपुर पुलिस ने नागरिकों, ग्राम प्रधानों और चौकीदारों से महिला की पहचान कराने में सहयोग की अपील की है। जानकारी मिलने पर सोशल मीडिया सेल के मोबाइल नंबर 7839854982 या गोमतीनगर थाना पुलिस के नंबर 9454403849 पर सूचना दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...