Balrampur News: गिरगिटही नहर की सफाई में खानापूर्ति का आरोप, जांच की मांग
बलरामपुर, नवम्बर 29 -- Balrampur News: हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित गिरगिटही जलाशय से निकलने वाली नहर की सफाई में ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया है। स्थानीय किसानों का कहना है कि सफाई के नाम पर जेसीबी से नहर के अंदर की घास छीलकर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है, जबकि सिल्ट, मिट्टी और कचरा जस का तस पड़ा हुआ है। इस पर ग्रामीणों ने काम का पूरा भुगतान दिखाकर सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका जताई है। भारत नेपाल सीमा पर बसे किसान कृष्ण कुमार, विजय कुमार, शिवम, धनीराम, गुरुदेव, सहजराम, शंकर और राजेश कुमार आदि ने बताया कि गिरगिटही जलाश से निकलने वाली नहर से दर्जनों गांवों के खेतों की सिंचाई होती है। इस समय इस नहर पर सिल्ट सफाई का काम चल रहा है। आरोप लगाया कि मानकों की अनदेखी कर जिम्मेदार सिल्ट सफाई का काम करा रह हैं। कहा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.