Balrampur News: गायत्री शक्तिपीठ में नौ दिवसीय व्रत-जप अनुष्ठान शुरू
बलरामपुर, अक्टूबर 11 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में नवरात्र के प्रथम दिन नौ दिवसीय व्रत-जप अनुष्ठान साधकों ने संकल्प के साथ शुरू किया। शक्तिपीठ के वरिष्ठ परिव्राजक राम भारती गोस्वामी ने उपस्थित दर्जनों साधकों को व्रत-जप अनुष्ठान का संकल्प कराया। गायत्री परिवार तुलसीपुर के संरक्षक एवं युवा मार्गदर्शक प्रदीप कुमार गोयल ने बताया कि नवरात्र के दौरान प्रतिदिन साधक जप करेंगे। इसके साथ सुबह सात बजे से यज्ञ का आयोजन होगा, जिसमें साधक गायत्री मंत्र के साथ आहुतियां समर्पित करेंगे। अनुष्ठान का उद्देश्य केवल व्रत रखना ही नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और व्यवहारिक जीवन में संयम अपनाना भी है। साधक भोजन में अनुशासन, विचार संयम और ब्रह्मचर्य का पालन करेंगे। यह भी पढ़ें- Adityapur News: 24 हजार गायत्री महामंत्र के लघु अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.