Balrampur News: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में हमला कर पीटा
बलरामपुर, नवम्बर 10 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम बहरेकुंजिया में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि लाठी-डंडों से लैस विपक्षियों ने एक युवक और उसके भाइयों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वादी मनोज कुमार सोनकर पुत्र स्व. वैजनाथ सोनकर निवासी ग्राम बहरेकुंजिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात नवंबर की शाम करीब सात बजे गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर गांव के छोटू पाठक, अमित पाठक पुत्रगण गबोधर पाठक, मन्दू पुत्र छेदी और मिथलेश पुत्र पदन् ने गाली-गलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पुरानी रंजिश में युवक को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा, चार पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.