बलरामपुर, जुलाई 12 -- Balrampur News: गैसड़ी। ग्राम पंचायत बनगाई के पुरवा रहमरवा गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से ग्रामीण गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। गांव में नाली के अभाव में सड़कों पर गंदा व बदबूदार पानी जमा रहता है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि दशकों पहले बना खड़ंजा मार्ग पूरी तरह टूट चुका है और बरसात ही नहीं, सामान्य दिनों में भी आवागमन मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों से सीसी सड़क और नाली निर्माण की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मोतीलाल, नानबाबू, रामबचन यादव, मालिकराम, रामनरेश ने बताया कि यह क्षेत्र आज भी विकास से वंचित है। लोगों ने जल्द से जल्द क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...