Balrampur News: गांवों की टूटी सड़कों 10 नवंबर तक दुरुस्त कराने का मौका
बलरामपुर, नवम्बर 2 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत का काम कराया जा रहा है। जल निगम ग्रामीण की ओर से जिले में एक अक्टूबर से 10 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पाइपलाइन बिछाने के लिए बलरामपुर जिले में कुल 1973 किलोमीटर सड़क खोदी गई थी। इसमें अब तक 1956 किलोमीटर सड़क की मरम्मत कराई जा चुकी है। शेष सड़कों को भी दुरुस्त कराने की कवायद चल रही है। अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कुमार ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि उनके गांव में पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं हुई है तो इसकी सूचना जरूर दें। शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने टोल फ्री नंबर 18001212164 भी जारी किया है। इसके अलावा जल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.