बलरामपुर, सितम्बर 1 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। सहकारी गन्ना समिति लिमिटेड तुलसीपुर की प्रबंध समिति बोर्ड की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। बैठक में आगामी गन्ना सुरक्षण की तैयारियों और किसानों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में समिति की कार्यप्रणाली, गन्ना किसानों की समस्याओं, आगामी पेराई सत्र को लेकर आवश्यक तैयारियों और किसानों के हित में की जाने वाली व्यवस्थाओं पर सदस्यों ने अपने सुझाव दिए। अधिकारियों और समिति पदाधिकारियों ने किसानों को समयबद्ध तरीके से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। बैठक में कहा गया कि गन्ना सुरक्षण की प्रक्रिया के दौरान किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को...