बलरामपुर, जुलाई 13 -- Balrampur News: श्रीदत्तगंज, संवाददाता। थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम कालिंजर ग्रिंट मजरा बेनीपुरवा में सोमवार सुबह गन्ने के खेत में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से 55 वर्षीय शांति देवी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। मृतका के पति राजाराम यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के तिलकराम और रक्षाराम पुत्रगण सालिकराम राजभर ने अपने गन्ने के खेत की घेराबंदी में अवैध रूप से बिजली का करंट प्रवाहित कर रखा था। सोमवार सुबह करीब सात बजे शांति देवी शौच के लिए खेत की ओर गई थीं। इसी दौरान उनका शरीर करंट वाले तार के संपर्क में आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शांति देवी अपने पीछे दो बेटे, 27 वर्षीय राजेश और 22 वर्षीय पेशकार को छो...