Balrampur News: गणेश सोनी बने स्वर्णकार समाज के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
बलरामपुर, सितम्बर 6 -- Balrampur News: महराजगंज तराई, संवाददाता। स्वर्णकार भारतीय सेवा संस्थान एवं राष्ट्रीय सोभार संगठन ने महराजगंज तराई निवासी गणेश प्रसाद सोनी को उत्तर प्रदेश स्वर्णकार समाज की कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर जिले के स्वर्णकार समाज समेत विभिन्न संगठनों और क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताते हुए बधाई दी। गणेश प्रसाद सोनी ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही स्वर्णकार समाज को संगठित और मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों के साथ होने वाले उत्पीड़न के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई जाएगी। उनके मनोनयन पर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, आरिफ जुगनू,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.