Balrampur News: गणेश विसर्जन ड्यूटी से गायब होने वाला मुख्य आरक्षी निलंबित
बलरामपुर, सितम्बर 30 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस जैसे महत्वपूर्ण आयोजन की ड्यूटी से अनुपस्थित रहना थाना पचपेड़वा में तैनात मुख्य आरक्षी विनोद कुमार सरोज को भारी पड़ गया। ड्यूटी से गैरहाजिर रहने और पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही मामले में विभागीय जांच भी संस्थित कर दी गई है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरक्षी विनोद कुमार सरोज की तैनाती थाना पचपेड़वा में थी। उसे कोतवाली नगर क्षेत्र में भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान ड्यूटी के लिए लगाया गया था। यह ड्यूटी सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण थी। इसके बावजूद वह निर्धारित ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुआ। मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक ने इसे गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.