Balrampur News: गणेश-कार्तिकेय जन्म प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
बलरामपुर, अगस्त 21 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। बाबा श्री दुखहरण नाथ मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के छठे दिन मंदिर परिसर भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की भक्ति में डूबा रहा। कथा व्यास ने भगवान कार्तिकेय और गणेश के जन्म से जुड़े पौराणिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु पहुंचे। कथा व्यास ने कथा में बताया कि माता पार्वती ने अपने शरीर के उबटन से भगवान गणेश को उत्पन्न कर द्वार पर पहरा देने की जिम्मेदारी सौंपी थी। माता की आज्ञा का पालन करते हुए गणेश जी ने भगवान शिव को भी प्रवेश से रोक दिया। इससे हुए संघर्ष में भगवान शिव ने उनका मस्तक काट दिया। बाद में माता पार्वती के आग्रह पर भगवान शिव ने हाथी का मस्तक लगाकर गणेश जी को पुनर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.