बलरामपुर, जुलाई 11 -- Balrampur News: बलरामपुर। बड़ा पुल चौराहा से दिपवा बाग जाने वाले मार्ग पर नाला गंदगी से पटा पड़ा है, जिससे आसपास के इलाके में तीव्र दुर्गंध फैल रही है। नाले की सफाई लंबे समय से न होने के कारण गंदा पानी जमा हो गया है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। नागरिकों ने नगर पालिका से तत्काल सफाई अभियान चलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...