Balrampur News: खेल प्रतिभाओं के साथ आमजन के लिए भी संवरेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम
बलरामपुर, अगस्त 10 -- Balrampur News: बलरामपुर। संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण कर प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति और कार्ययोजना का जायजा लिया। उन्होंने स्टेडियम परिसर के साथ बाहरी क्षेत्र में साइट डेवलपमेंट, हरित क्षेत्र और ग्रीन कॉरिडोर विकसित करने के निर्देश दिए। कहा कि स्टेडियम को खिलाड़ियों के साथ आम नागरिकों के लिए भी सुविधाजनक बनाया जाए। डीएम ने मॉर्निंग वॉक और व्यायाम के लिए आने वाले लोगों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षा और व्यवस्थित सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मल्टीपरपज हॉल के सुदृढ़ीकरण पर भी चर्चा हुई। डीएम ने आवश्यक सुधार कार्य कराकर हॉल को इनडोर खेलों के अभ्यास और आयोजन के लिए उपयोगी बनाने को कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.