बलरामपुर, नवम्बर 10 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। गैंडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र में खेत से होकर आने-जाने के विवाद में एक महिला पर कुदाल से हमला कर घायल किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में महिला के पैर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित परिवार की ओर से आरोपी के खिलाफ थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। तहरीर के मुताबिक, गैंडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुर ग्रिंट महुआ चाटी निवासी तारबाबू की मां रामरती नौ नवंबर की सुबह करीब 8:30 बजे खेत से होकर गुजर रही थीं। इसी दौरान खेत से रास्ता निकलने को लेकर मक्की हसन के बेटे नाम अज्ञात से विवाद हो गया। मक्की हसन के बेटे ने रामरती पर कुदाल से हमला कर दिया, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट लग गई। हमले के बाद घायल रामरती अपने घर पहुंचीं। घटना के दौरान हमलावर ने उनके साथ गाली-गलौ...