बलरामपुर, अक्टूबर 27 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम झौहना के मजरे गोसाईपुर में गन्ने की फसल काटने को लेकर विवाद हो गया। विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी सहजराम पुत्र राजाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के दक्षिण दिशा में स्थित उनके खेत में करीब डेढ़ बीघा गन्ने की फसल खड़ी थी। आरोप है कि 24 अक्टूबर की रात करीब 3:30 बजे उनके भाई रामउग्गर गिरी और मनके गिरी खेत के पास जानवर भगा रहे थे। इसी दौरान खटपट की आवाज सुनाई दी। देखने पर कुछ लोग खेत से गन्ना काटते मिले। विरोध करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर एकजुट होकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान...