Balrampur News: खेत में भैंस चरने का उलाहना देने पर मारपीट, चार भाइयों पर केस
बलरामपुर, अगस्त 15 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली उतरौला क्षेत्र के रामपुर बगनहा (चिक्कूडीह) गांव में खेत में भैंस चरने का उलाहना देने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी बछराज पुत्र भवानी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अगस्त की सुबह करीब सात बजे कौसिल की भैंस उनके खेत में चर रही थी। इसका उलाहना देने पर कौसिल के बेटे राजू, सुभाष, गुलाब और बिनोद कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर चारों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: खेत में रंजिश को लेकर हमला, किसान गंभीर, बहराइच रेफर मारपीट में बछराज के अलावा उनके बेटे राकेश कुमार, भाई जय करन और बहू मीना देवी घायल हो गईं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.