बलरामपुर, अगस्त 16 -- Balrampur News: बलरामपुर। गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के बंजरिया गांव में खेत की सिंचाई के लिए पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि नहर का पानी अपने खेत की ओर मोड़ने का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने किसान पर हसिये से हमला कर दिया। हमले में किसान को चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर गैसड़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बंजरिया निवासी गंगाराम यादव पुत्र शोभा यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपने धान के खेत में नहर का पानी लगा रहे थे। इस दौरान गांव का ही मुकेश कुमार पुत्र संतोष वहां पहुंचा और नहर का पानी जबरन अपने खेत की ओर मोड़ने लगा। गंगाराम ने पानी मोड़ने से मना किया तो दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। मुकेश कुमार ने गाली-गलौज शुरू कर द...