Balrampur News: खेत में निकले अजगर ने बकरी को बनाया निवाला
बलरामपुर, सितम्बर 20 -- Balrampur News: गैसड़ी, संवाददाता। रामपुर रेंज के ग्राम पंचायत डालपुर बकौली में खेत में निकले करीब 10 फीट लंबे अजगर ने बकरी को अपना शिकार बना लिया। क्षेत्र में अजगर की मौजूदगी के बाद क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। घटना के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि डालपुर बकौली निवासी सुखराज यादव के जमधारी स्थित खेत में मोहम्मद हनीफ की पत्नी जमीला बकरी चरा रही थीं। इसी दौरान खेत में छिपे अजगर ने एक बकरी को जकड़ लिया और उसे निगलने लगा। बकरी की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक अजगर बकरी को आधे से अधिक निगल चुका था। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर अजगर के मुंह से बकरी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.