बलरामपुर, अगस्त 8 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के जबदहा गांव में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर एक पिता-पुत्र पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खेत में चरी काटने गए पिता-पुत्र से जमीन विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से दोनों की बुरी तरह पिटाई कर दी। हमले में बेटे के सिर पर गंभीर चोट आने का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबदहा निवासी अरुण कुमार पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन अगस्त की शाम करीब छह बजे वह अपने बेटे अमन पांडेय के साथ खेत में चरी काटने गए थे। इसी दौरान गांव के ही पवन कुमार पांडेय, उनके बेटे दीपक पांडेय, पत्नी धुवा देवी और बेटी ज्योति वहां आ पहुंचे。

हमले का कारण...