बलरामपुर, अक्टूबर 26 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम कोटाहा पकड़ी भुवारि में खेत में कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद में महिला और उसके पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता सुशीला देवी पत्नी मंगेशाराम ने दो लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता के अनुसार 24 अक्टूबर को सुबह करीब नौ बजे वह अपने खेत की साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान गांव के गोर्गई ने उनके खेत में कूड़ा-कचरा फेंक दिया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे उनका पुत्र अंश खेत के पास खेल रहा था। यह भी पढ़ें- Balrampur News: खेत में कचरा फेंकने के विवाद में मां-बेटे को पीटा तभी उषा पत्नी चिनमुन उर्फ जगप्रसाद और गोर्गई ...