बलरामपुर, जुलाई 8 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। गैंड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के ग्राम भितवरिया पूरे बड़हरा में खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मेड़ तोड़े जाने का विरोध करने पर एक दंपती पर लाठी-डंडों, ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया गया। मारपीट में पति-पत्नी घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार ग्राम भितवरिया पूरे बड़हरा निवासी रामप्रकाश पुत्र कामता प्रसाद ने बताया कि उनके खेत की मेड़ पड़ोस में रहने वाली कान्ती देवी ने जुताई के दौरान काट दी थी। इसके बाद उन्होंने दोबारा मेड़ बांध दी। आरोप है कि 7 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे कान्ती देवी अपने पुत्र संजय कुमार और पुत्री सरिता देवी के साथ खेत पर पहुंची और दोबारा मेड़...