बलरामपुर, अक्टूबर 29 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। उतरौला कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत तिलखी बढ़या और बभनी बुजुर्ग में हाईटेंशन बिजली के तार ढीले होकर जमीन के काफी करीब झूल रहे हैं। इससे किसानों को खेतों की जुताई और बुवाई के दौरान हादसे का खतरा बना हुआ है। किसान दिलीप मिश्रा ने बताया कि तारों के ढीले होने के कारण ट्रैक्टर से जुताई करते समय उनके नीचे का हिस्सा छोड़ना पड़ता है। इसके बाद कुदाल से गुड़ाई कर बुवाई करनी पड़ती है। कई बार बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। बभनी बुजुर्ग के किसान गोपाल चौधरी ने भी इस समस्या पर चिंता जताई। ग्रामीणों ने बताया कि महुआ फीडर जो अब मिश्रौलिया फीडर है, के अंतर्गत कई स्थानों पर पुराने और जर्जर तार लटक रहे हैं। देवरिया अर्जुन से बढ़या के पास काली माता मंदिर के निकट भी ...