बलरामपुर, अक्टूबर 5 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के देवारी खेरा (शिवपुर) गांव में खाली जमीन पर कब्जे और रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष पर जमीन पर जबरन कब्जा करने के प्रयास का विरोध करने पर लोहे की रॉड से सिर पर हमला करने और घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि घटना के बाद थाने से उसे न्याय नहीं मिला। पुलिस पर दूसरे पक्ष की तहरीर पर उसके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए उसने न्यायालय की शरण ली। सिविल जज जूनियर डिवीजन, उतरौला के आदेश पर रेहरा बाजार पुलिस ने अब दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रैक्टर से ईंट गिराने का विरोध करने पर बढ़ा विवाद न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र के अ...