बलरामपुर, अगस्त 9 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के हर्रैया थाना क्षेत्र के मंगल पुरवा (गुगौली खुर्द) गांव में रास्ते में पड़े खर-पतवार को हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों और घूंसे से हमला कर घायल करने का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गांव निवासी परमात्मा सरन मिश्रा पुत्र मालिक राम ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि आठ अगस्त की सुबह करीब सात बजे वह रास्ते में फैले खर-पतवार को तोड़कर हटाने की बात कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही मोनू द्विवेदी पुत्र पदुम नाथ से विवाद हो गया。

विवाद का कारण आरोप है कि खर-पतवार हटाने की बात को लेकर मोनू द्विवेदी ने परमात्मा सरन के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध कर...