Balrampur News: खराब मौसम के अलर्ट पर वृहद रोजगार मेला निरस्त
बलरामपुर, अक्टूबर 30 -- Balrampur News: बलरामपुर। मौसम विभाग की खराब मौसम संबंधी चेतावनी के चलते 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाला वृहद रोजगार मेला निरस्त कर दिया गया है। डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देश पर जिला सेवायोजन विभाग ने यह निर्णय लिया है। जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत 31 अक्टूबर को श्रीदत्तगंज स्थित कुबेरमती पांडेय मेमोरियल इंटर कॉलेज (आरजेएनएलएस) में वृहद रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित था। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर इसे अग्रिम तिथि तक निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले की नई तिथि निर्धारित होने पर अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Sasaram News: जिला स्तरीय कला उत्सव-2026 प्रतियोगिता स्थगित
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.