बलरामपुर, सितम्बर 26 -- Balrampur News: बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र में खड़े ट्रक से डीजल चोरी होने का मामला सामने आया है। चितईपुर निवासी गणेश दत्त सोनकर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 24 सितंबर की शाम उन्होंने अपना 22 चक्का ट्रक मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के पास स्थित मकान के सामने खड़ा किया था। अगली सुबह करीब छह बजे ट्रक के पास पहुंचे तो डीजल टंकी का लॉक टूटा मिला और टंकी से डीजल गायब था। पीड़ित के अनुसार, इससे पहले छह सितंबर को भी उनके ट्रक से इसी तरह डीजल चोरी किया गया था। लगातार दूसरी बार चोरी होने से वह परेशान हैं। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Pakur News: हाइवा से डीजल चोरी करते युवक पर प्राथमिकी दर्ज, जेल मामले की जांच की जा रही है।...