बलरामपुर, जुलाई 14 -- Balrampur News: तुलसीपुर। विधानसभा तुलसीपुर क्षेत्र के ग्राम कौवापुर मोड़ पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल यादव के नए पेट्रोल पंप का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने फीता काटकर पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया। उन्होंने अनिल यादव को नई व्यावसायिक शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पेट्रोल पंप के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उद्घाटन समारोह में भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...