Balrampur News: कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज
बलरामपुर, नवम्बर 4 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। गैंड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के इटईरामपुर गांव में युवक की मौत के मामले में न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने, मारपीट करने व धमकी देने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि तीनों लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित किया था। इससे आहत होकर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से रेफर किए जाने के बाद लखनऊ में उपचार के दौरान छह जुलाई को उसकी मौत हो गई थी। इटईरामपुर गांव निवासी जुम्मन ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि तीन जुलाई 2026 को मेरा बेटा मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही रेशम, इबरार और छोटऊ ने उसे फोन पर बातचीत करते हुए देख लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.