Balrampur News: कोड़री और बढ़ईडीह के ग्रामीणों ने पक्के निर्माण की उठाई मांग
बलरामपुर, नवम्बर 6 -- Balrampur News: सादुल्लाह नगर। रेहराबाजार ब्लॉक के ग्राम पंचायत नेवादा के कोड़री मजरे से देवरिया इनायत के बढ़ईडीह मजरे को जोड़ने वाली करीब 500 मीटर सड़क कच्ची है। बारिश के मौसम में जलभराव और कीचड़ के कारण दोनों मजरों का संपर्क करीब छह माह तक बाधित रहता है। इससे ग्रामीणों को आवागमन के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। मसूदुल हसन, मोहम्मद आवेस, कफील अहमद, शंकर, सालिकराम और रामतीर्थ ने बताया कि सड़क पक्की न होने से जरूरी कामों के लिए भी आने-जाने में दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने सड़क का पक्का निर्माण कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.