बलरामपुर, अगस्त 9 -- Balrampur News: बारिश के दौरान बढ़ा हादसे का खतरा ललिया संवाददाता। ललिया-हरिहरगंज मार्ग के बीच स्थित कोडरी घाट पुल इन दिनों जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गया है। पुल पर बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। पुल के दोनों छोर पर मिट्टी जमा होने से सड़क पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।ग्रामीणों के मुताबिक कोडरी घाट पुल क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। बावजूद इसके पुल के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत नहीं कराई गई है। बारिश में गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। इसस...