Balrampur News: कोटेदार पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला, दुकान में की तोड़फोड़
बलरामपुर, अगस्त 21 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सादुल्लानगर थाना क्षेत्र के लालपुर भलुहिया गांव में सरकारी राशन की दुकान के कोटेदार और उसके परिजनों पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि राशन वितरण में घटतौली को लेकर चल रही बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। इसके बाद आरोपियों ने कोटेदार और उसके परिजनों के साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि दुकान में लगी मशीन में तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तुलसी राम पुत्र भगौती प्रसाद ने बताया कि लालपुर भलुहिया निवासी सरकारी राशन की दुकान चलाते हैं। गुरुवार शाम करीब चार बजे वह दुकान पर केवाईसी का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीण राशन में घटतौली को लेकर बातचीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.