Balrampur News: कोच्चि व मुन्नार में विद्यार्थियों ने किया वनस्पतियों का अध्ययन
बलरामपुर, अक्टूबर 24 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के एमएससी छात्र-छात्राओं ने केरल के कोच्चि और मुन्नार में शैक्षिक भ्रमण के दौरान विभिन्न वनस्पतियों का अध्ययन किया। भ्रमण विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन के नेतृत्व में तथा डॉ. मोहम्मद अकमल और डॉ. वीर प्रताप सिंह की अगुवाई में आयोजित किया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बाहुबली जलप्रपात के प्राकृतिक परिवेश में सिलेजिनेला और ग्लेचीनिया जैसी वनस्पतियों का अवलोकन किया। उन्होंने पादप नमूनों का संग्रह कर पौधों की संरचना, विविधता और प्राकृतिक आवास के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने इडुक्की स्थित चियापारा जलप्रपात और मुन्नार के निकट अनाचल के मसाला एवं हर्बल गार्डन का भी भ्रमण किया। यहां विभिन्न मसालों और औषधीय पौधों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.