Balrampur News: कोच्चि और मुन्नार में विद्यार्थियों ने किया वनस्पतियों का अध्ययन
बलरामपुर, अक्टूबर 25 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के एमएससी के छात्र-छात्राओं ने केरल के कोच्चि और मुन्नार में शैक्षिक भ्रमण के दौरान विभिन्न वनस्पतियों का अध्ययन किया। विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन के नेतृत्व में आयोजित भ्रमण में डॉ. मोहम्मद अकमल और डॉ. वीर प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बाहुबली जलप्रपात के प्राकृतिक परिवेश में सिलेजिनेला और ग्लेचीनिया जैसी वनस्पतियों का अवलोकन किया तथा शैक्षणिक उद्देश्य से पादप नमूने एकत्र किए। इससे उन्हें पौधों की संरचना, विविधता और प्राकृतिक आवास की व्यावहारिक जानकारी मिली। इसके अलावा इडुक्की के चियापारा जलप्रपात और मुन्नार के निकट अनाचल स्थित मसाला एवं हर्बल गार्डन का भ्रमण कर विभिन्न मसालेदार और औषध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.