Balrampur News: कोचिंग से लौट रही छात्रा से मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप, तेजाब फेंकने की धमकी
बलरामपुर, अक्टूबर 15 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र में कचहरी के पास कोचिंग से घर लौट रही एक छात्रा के साथ मारपीट, छेड़छाड़ और तेजाब फेंकने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शुभम पाण्डेय, प्रेम कुमार, शिवम पाण्डेय और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के मुताबिक, छात्रा को कचहरी के पास पेट्रोल पंप के निकट आरोपियों ने रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप है। छात्रा के शोर मचाने पर राहगीर जुटने लगे तो आरोपी जान से मारने और चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी देते हुए फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी पहले भी उनकी बेटी को परेशान करते थे। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.