Balrampur News: कोचिंग संस्थान में अग्निशमन सुरक्षा मानकों में मिलीं खामियां, नोटिस जारी
बलरामपुर, जुलाई 18 -- Balrampur News: जरवा, संवाददाता। अग्नि सुरक्षा अभियान के तहत शनिवार को अग्निशमन विभाग, पुलिस, राजस्व विभाग व ग्राम पंचायत की संयुक्त टीम ने बालापुर स्थित टीएन यादव कंपटीशन क्लासेस का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कोचिंग संस्थान में अग्नि सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी मिलने पर संचालक को नोटिस जारी कर शीघ्र सुधार के निर्देश दिए गए। जल्द सुधार न होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रभारी जिला अग्निशमन अधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ये पाया गया कि प्रथम तल पर संचालित कोचिंग संस्थान में विद्यार्थियों के आवागमन के लिए केवल एक संकरी सीढ़ी थी। आपातकालीन निकास की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसे गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए कोचिंग के संचालक तीर्थ नारायण यादव को दूसरी सीढ़ी बनवाने के साथ सुरक्षित भवन में संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.