Balrampur News: कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने दिया धरना
बलरामपुर, अगस्त 19 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की जिला इकाई ने मांगों को लेकर बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों की तर्ज पर अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत लिपिकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र शुक्ल व जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में कर्मचारियों ने कहा कि शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालयों के सुचारु संचालन में शिक्षकों के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उन्हें कैशलेस चिकित्सा सुविधा से वंचित रखा गया है। इस व्यवस्था को भेदभावपूर्ण बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.